{"_id":"14-71245","slug":"Rudraprayag-71245-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी
Rudraprayag
Updated Thu, 09 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सीटों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी हो गई है।
जिले में जिला पंचायत की 18 सीट हैं। वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर सिल्लाबमणगांव व गुप्तकाशी सीट पूर्व की भांति अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। सबसे बड़ा फेरबदल रतूड़ा और बजीरा सीट में हुआ है। इन दोनोें सीटों पर सभी की निगाहें टिकी हुईं थीं। रतूड़ा को अनुसूचित जाति के लिए और बजीरा सीट को अनारक्षित कर दिया गया है। पूर्व मेें यह सीट क्रमश: अनारक्षित और अन्य महिला के लिए निर्धारित थीं। कंडाली सीट अनुसूचित जाति से सामान्य और कालीमठ अनारक्षित से अन्य महिला के लिए आरक्षित की गई हैं। शेष सीटों पर आरक्षण यथावत रखा गया है।
ब्लाकवार ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत आरक्षण की स्थिति
विकास खंड अगस्त्यमुनि
क्षेत्र पंचायत की पांच सीट अन्य अनुसूचित जाति महिला, चार अनुसूचित जाति, एक ओबीसी महिला, 14 अन्य महिला और 16 अनारक्षित। ग्राम पंचायत की 18 सीट अनुसूचित जाति महिला, 18 सीट अनुसूचित जाति, तीन ओबीसी महिला, तीन ओबीसी, 60 अन्य महिला और 59 अनारक्षित हैं।
विकास खंड ऊखीमठ
ग्राम पंचायत की छह अनुसूचित महिला, पांच अनुसूचित जाति, एक ओबीसी, 27 अन्य महिला और 28 ग्राम पंचायत अनारक्षित हैं। क्षेत्र पंचायत के तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला, तीन वार्ड अनुसूचित जाति, एक वार्ड ओबीसी महिला, 15 वार्ड अन्य महिला और 16 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन
विकास खंड जखोली
क्षेत्र पंचायत के चार वार्ड अनुसूचित जाति महिला, चार वार्ड अनुसूचित जाति 15 वार्ड अन्य महिला, 16 वार्ड अनाराक्षित और एक वार्ड ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हैं। यहां 11 ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति महिला, 10 अनुसूचित जाति, दो ओबीसी महिला, दो ओबीसी, 40 अन्य महिला और 41 अनारक्षित ग्राम पंचायत निर्धारित की गई हैं।