फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   प्रभावित व्यापारियों का होगा चिह्नीकरण

प्रभावित व्यापारियों का होगा चिह्नीकरण

Wed, 08 Jan 2014 05:46 AM IST
Rudraprayag
Rudraprayag Updated Wed, 08 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
गुप्तकाशी। संयुक्त व्यापार संगठन ने केदारनाथ आपदा प्रभावित व्यापारियाें के चिह्नीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत संगठन की ओर से विभिन्न स्थानाें में आपदा से प्रभावित व्यापारियाें के चिह्नीकरण के लिए संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। ये प्रभारी नौ जनवरी तक संगठन को रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद संगठन अंतिम सूची तैयार कर प्रभाविताें की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष प्रेम सिंह सजवाण ने बताया कि केदारनाथ आपदा से प्रभावित व्यापारियाें के चिह्नीकरण के लिए विभिन्न स्थानाें पर प्रभारियाें की तैनाती की गई है। उन्हाेंने बताया कि केदारनाथ धाम में राम प्रकाश पुरोहित, केदारनाथ घोड़ा पड़ाव से देवदर्शनी तक गजे सिंह रावत, सोनप्रयाग में जगमोहन भट्ट, देवदर्शनी से रामबाड़ा तक कुंवर सिंह और गौरीकुंड से तिलवाड़ा तक के प्रभावित व्यापारियाें के चिह्नीकरण के लिए देवी प्रसाद गोस्वामी को प्रभारी चुना गया है।
विज्ञापन

सजवाण ने बताया कि आपदा के दौरान जिन मजदूराें के घोड़ा-खच्चर सुरक्षित बच गए थे, लेकिन उनका व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है। ऐसे प्रभाविताें को भी अहेतुक राशि प्रदान की जानी है। जिनका चिह्नीकरण माधव कर्नाटकी की ओर से विभिन्न स्थानाें पर 8-11 जनवरी तक शिविर लगाकर किया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि नौ जनवरी के बाद किसी प्रकार के आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed