{"_id":"14-60322","slug":"Rudraprayag-60322-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनते ही ढह गई सड़क की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनते ही ढह गई सड़क की दीवार
Rudraprayag
Updated Sat, 16 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के लिए बनने वाली झील को देखते हुए बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपड़ासू पुल के समीप सड़क उठाई जा रही है। इसके लिए नदी की दिशा में सीसी दीवार का निर्माण किया गया था। पिछले दिनों हुई बारिश से लगभग 20 मीटर दीवार ढह गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
श्रीनगर जल विद्युत परियोजना से अलकनंदा नदी का जल स्तर उठना है। इसे देखते हुए कार्यदायी संस्था जीवीके द्वारा पपड़ासू पुल और हॉट मिक्स प्लांट के बीच लगभग 100 मीटर पैच को करीब 10 फीट ऊपर उठाया जा रहा है। इसके लिए नदी की दिशा में सीसी दीवार का निर्माण किया गया है। लेकिन गत दिनों हुई बारिश से लगभग 20 मीटर सीसी दीवार ढह गई। जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजमी है। वहीं निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है। स्थिति यह है कि तीन माह बाद भी फिलिंग कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। जिससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जीवीके ने दो माह में कार्य पूर्ण करने की बात कही थी। एजेंसी को कार्य जल्दी निपटाने के लिए दो बार पत्र भेजे हैं। साथ ही प्रशासन को भी पत्र भेजकर कार्य की गुणवत्ता के बारे में अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
-अमरेंद्र कुमार, ओसी बीआरओ