{"_id":"14-60275","slug":"Rudraprayag-60275-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने कोटद्वार-दून को बनाया संयुक्त विजेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने कोटद्वार-दून को बनाया संयुक्त विजेता
Rudraprayag
Updated Fri, 15 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि। अगस्त्य क्रीड़ा मैदान अगस्त्यमुनि में चल रहे अंडर 15 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दिया। बारिश के चलते मैच बीच में रोकना पड़ा। बाद में दोनों फाइनलिस्ट टीम कोटद्वार-स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
बृहस्पतिवार को हुए कोटद्वार ने फाइनल मुकाबले का टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोटद्वार ने 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 137 रन ठोके। कोटद्वार के बल्लेबाज मयंक ने 30 रन बनाए। जबकि अंकित ने 17 और गौरव ने 11 रन बनाए। देहरादून की ओर से परमजीत ने चार विकेट, शुभम और अमन ने दो-दो विकेट लिए।
देहरादून ने 14 ओवर में चार विकेट खोकर 65 रन बनाए। इस बीच भारी बारिश ने खलल डाल दी। आयोजकों ने मैच रुकवा कर बारिश के थमने का इंतजार किया, लेकिन शाम तक मौसम के ठीक नहीं होने के कारण आयोजकों ने दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित करने का निर्णय लिया। देहरादून के बल्लेबाज सारस्वत ने 26, दीपक ने 16 और आयुष ने 11 रन बनाए। कोटद्वार के बॉलर गौरव ने दो विकेट चटकाए। दोनों टीमों को मुख्य अतिथि एसडीएम सदर डा. ललित नारायण मिश्र ने ट्राफी दी। विशिष्ट अतिथि वॉलीबाल संघ के सचिव हरीश गुसाईं थे। अंपायर की भूमिका साकेत और नवीन ने निभाई। आयोजन में कमलेश जमलोकी, अजीत रावत, भीम सिंह नेगी और तेज सिंह राणा ने सहयोग दिया।