फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पहाड़ में हो पहाड़ की राजधानी : कुंजवाल

पहाड़ में हो पहाड़ की राजधानी : कुंजवाल

Thu, 28 Feb 2013 05:30 AM IST
Rudraprayag
Rudraprayag Updated Thu, 28 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुुंजवाल ने किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ की राजधानी पहाड़ में होगी। गैरसैंण को लेकर कोई भ्रम नहीं है। 10 मार्च को विधान भवन गैरसैंण के मॉडल का चयन किया जाएगा और एक जून से गैरसैंण में भवन निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने अगस्त्यमुनि महाविद्यालय की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कुंजवाल ने कहा कि छात्र जीवन सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। छात्र जीवन में उचित दिशा और मार्गदर्शन भविष्य की नींव रखता है। इसलिए छात्राें को जोश के साथ-साथ होश में कदम उठाना चाहिए। बीसूका उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र का विकास तभी संभव है, जब यहां पर रोजगार परक पाठ्यक्रम संचालित होंगे।
विज्ञापन

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने राज्य के हिताें के प्रति सरकार संकल्पबद्ध है। उन्हाेंने महाविद्यालय खेल मैदान के लिए अगले वित्तीय वर्ष में दो लाख रुपये देने घोषणा भी की। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ बेहड़ ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर छात्र संघ महासचिव धर्मेंद्र जगवाण, प्राचार्य पीएस जगवाण, छात्र संघ अध्यक्ष विक्की आनंद सजवाण, अंकुर रौथाण, लक्ष्मण रावत, महेंद्र सिंह नेगी, अवतार सिंह राणा, विक्रम सिंह नेगी समेत कई मौजूद थे। संचालन छात्र नेता भूपेंद्र भंडारी ने किया।

किशन के गीताें पर झूमे दर्शक
छात्र संघ सम्मान समारोह के दूसरे सत्र में लोक गायक किशन महिपाल पार्टी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत बदी-केदार वंदना के साथ हुई। इसके बाद किशन ने ‘ऐ रुढ़ी मिजाज रुढ़ी’ समेत कई लोक गीतों की प्रस्तुति दी।


गैरसैंण में विधान भवन बनाकर न छोड़ें : कुंजवाल
श्रीनगर। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि पहाड़ी राज्य के विकास को देखते हुए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाना जरूरी है। गैरसैंण में केवल सात दिन विधानसभा चलने से पहाड़ का विकास नहीं हो सकता है। सरकार को तत्काल गैरसैंण स्थायी राजधानी बनाने की घोषणा कर देनी चाहिए। गैरसैंण में विधानसभा भवन बनाकर इसे पंचायत घर के रूप में छोड़ देना प्रदेश हित में नहीं है। जीएमवीएन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने कहा एक जून से गैरसैंण में विधान भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे पहले 11 मार्च को विधानसभा में गैरसैंण में बनने वाले विधानभवन का स्ट्रक्चर डिजायन डिस्प्ले किया जाएगा। उन्होंने 12 साल में पहाड़ का अपेक्षित विकास न होने पर चिंता जताई। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका यहां आने पर स्वागत किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप तिवाड़ी, मनीष नौटियाल, विपेंद्र पंवार, मनोज नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed