{"_id":"14-57403","slug":"Rudraprayag-57403-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडाली में निकली भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडाली में निकली भव्य कलश यात्रा
Rudraprayag
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
तिलवाड़ा। ग्राम पंचायत कंडाली में चल रहे मां इंद्रासणी महायज्ञ के दौरान 351 जल कलशों के साथ भव्य जल यात्रा निकली गई।
महायज्ञ के आठवें दिन प्राचीन जलकुंडी (जैली गांवों के खेतों) से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। इसमें विभिन्न गांवों से देवी-देवताओं की झांकियां भी निकली। पहली झांकी नागलीला (कंडाली गांव), दूसरी झांकी राम-लक्ष्मण (मरगांव) और तीसरी झांकी पांडव लीला (जैली गांव) से निकाली गई।
इसके बाद राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंडाली से शिक्षक शीशपाल रावत के निर्देशन में निकली नंदा राजजात झांकी ने दर्शकों का मन मोहा। लाटा बाबा जनता हाईस्कूल शीशों द्वारा अर्जुन कृष्ण झांकी, शिशु मंदिर सुमाड़ी द्वारा विवेकानंद झांकी और प्राथमिक विद्यालय जैली द्वारा सरस्वती झांकी निकाली गई। मंदिर प्रांगण में कलश यात्रा पहुंचने पर पूजा-अर्चना के पश्चात देवी को जल चढ़ाया गया।
यात्रा के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें स्थानीय कलाकार मुकेश मरछवाण और अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर कार्यक्रम संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकृष्ण भट्ट, मठाधीश देवी प्रसाद भट्ट, ग्राम प्रधान कंडाली कमलेश्वरी देवी, ग्राम प्रधान जैली विजय पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला बहुगुणा, सरपंच कंडाली रमेश भट्ट, सरपंच जैली रमेश जगवाण समेत कई मौजूद थे।