{"_id":"14-51360","slug":"Rudraprayag-51360-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 दिन बाद खुला कुंड-ऊखीमठ मार्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 दिन बाद खुला कुंड-ऊखीमठ मार्ग
Rudraprayag
Updated Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी। आपदा से क्षतिग्रस्त कुंड-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर 34 दिन बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
ऊखीमठ में 13/14 सितंबर को बादल फटने के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से कुंड से ऊखीमठ आठ किमी लंबा मोटर मार्ग कई स्थानों पर ध्वस्त हो गया था। लोनिवि ऊखीमठ डिवीजन ने 10 अक्तूबर तक मार्ग खोलने का आश्वासन दिया था, लेकिन जैबरी के निकट गदेरे में हिल कटिंग नहीं होने से दिक्कत हुई। लेकिन बृहस्पतिवार शाम 6.05 मिनट पर जैबरी में छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग खोला गया। इस दौरान देहरादून से लौट रही पूर्व विधायक आशा नौटियाल के वाहन समेत 50 वाहनों ने आवाजाही की गई।
इधर, लोनिवि ऊखीमठ डिवीजन के ईई आरसीएस पाल और एई शिव चरण शाह ने बताया कि कई स्थानों पर सड़क ध्वस्त होने के कारण 735 मीटर नई रोड बनानी पड़ी। जैबरी में डायवर्जन बनाकर मार्ग खोला गया। बड़े वाहनों की आवाजाही में अभी समय लगेगा।