फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक खिली धूप, बर्फ की चपेट में कई गांव

रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक खिली धूप, बर्फ की चपेट में कई गांव

Thu, 24 Jan 2019 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक खिली धूप, बर्फ की चपेट में कई गांव
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय सहित केदारनाथ में दिनभर मौसम सुहावना रहा। इस दौरान चटक धूप खिली रही, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। जनपद में अब भी 6 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले 30 से अधिक गांव बर्फ की चपेट में हैं। लोगों को दैनिक कार्यों में खासी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान साफ रहा। सूरज निकलने के बाद दिन चढ़ते मौसम और सुहावना होता गया। भले ही दिनभर शीत लहर का प्रकोप बना रहा, जिस कारण ठंड अधिक रही। केदारनाथ में भी तेज धूप खिली रही। यहां अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम माइनस 11 डिग्री दर्ज किया गया। रुद्रप्रयाग सहित निचले इलाकों में भी मौसम सुहावना रहा। जबकि तेज धूप के कारण 5 हजार फीट की ऊंचाई वाले स्थानों में पड़ी डेढ़ से दो फीट तक पड़ी बर्फ दोपहर तक अधिकांश पिघल गई थी। यहां सिर्फ नम स्थानों पर ही बर्फ है, लेकिन 6 हजार फीट से अधिक गांवों में अब भी बर्फ मौजूद है। त्रियुगीनारायण, चौमासी, जाल तल्ला, मल्ला, चिलौंड़, गौंडार, रांसी, नब्यूंखऊी, श्तोष, करोखी सहित अन्य गांवों में अब भी ढाई से तीन फीट बर्फ मौजूद है। यहां आमजनजीवन के दैनिक कार्य व्यापक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। ग्राम प्रधान सुमन देवी, राय सिंह आदि ने बताया कि बर्फ के कारण पेयजल लाइनों पर सप्लाई नहीं हो रही है। साथ ही खेतीबाड़ी व साग-भाजी को व्यापक नुकसान पहुंचा है। बर्फ के चलते रास्तों पर फिसलन बनी हुई है, जिससे आवाजाही में खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed