फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   थाती-बड़मा सैनिक स्कूल के परिसर की निर्माणाधीन दीवार दरकी

थाती-बड़मा सैनिक स्कूल के परिसर की निर्माणाधीन दीवार दरकी

Tue, 12 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
थाती-बड़मा सैनिक स्कूल के परिसर की निर्माणाधीन दीवार दरकी
रुद्रप्रयाग। थाती-बड़मा में प्रस्तावित सैनिक स्कूल के मुख्य परिसर की करोड़ों की मुख्य स्टैंडर्ड दीवार का एक हिस्सा दरक गया है। निर्माणाधीन दीवार की जांच के लिए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह समिति 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

23 मीटर ऊंची, 8 मीटर चौड़ी व 120 मीटर तक बनी (कुल लंबाई 400 मीटर) लंबी दीवार पर जगह-जगह दरारें पड़ चुकी हैं, जो बरसात में खतरे का सबब बन सकता है। यहां काफी मात्रा में पत्थर छिटक गए हैं। सैनिक स्कूल संघर्ष समिति के अध्यक्ष कालीचरण सिंह रावत, ग्राम प्रधान सते सिंह रावत, त्रिलोक सिंह रावत, ईश्वर सिंह रावत, विनोद मैठाणी, सूरवीर सिंह झिक्वांण आदि ने बताया कि स्कूल के मुख्य परिसर के लिए बनी आधी-अधूरी मुख्य सुरक्षा दीवार बरसाती सीजन में निकटवर्ती गांवों के लिए खतरा बन सकती है। वहीं मंगलवार को जन अधिकार मंच ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच की मांग की। इस पर डीएम ने एडीएम गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की है, जिसमें सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग व वर्ल्ड बैंक-लोनिवि के अधीक्षण अभियंता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed