{"_id":"5b1eaa314f1c1bb36e8b767e","slug":"91528736305-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभित सेमवाल ने गोला फेंक स्पर्धा में जीता देश के लिए स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभित सेमवाल ने गोला फेंक स्पर्धा में जीता देश के लिए स्वर्ण पदक
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। विकासखंड जखोली के बैनोली गांव निवासी शोभित सेमवाल ने गोला फेंक प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। नेपाल में आयोजित हुई आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन से गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों द्वारा इस मौके पर पूरे गांव में मिठाई बांटी गई।
4 से 6 जून तक नेपाल के पोखरा में भारत-नेपाल आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता -2018 का आयोजन किया गया, जिसमें सिद्ध क्लब गणेशपुर देहरादून की ओर से देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-19 प्रतियोगिता गोला फेंक में शोभित ने स्वर्ण पदक हासिल किया। शोभित के साथ अनीश नेगी, दीपक यादव, पंकज पांडे, आकाश अंशुल, शेखर, रोहन कुमार एवं आयुष चंद्र रमोला ने भी एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। जबकि सिद्धार्थ नेगी व मयंक सिंह पुंडीर ने रजत और यूसुफ पठान ने कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड और देश का मान बढ़ाया है। इससे पूर्व शोभित सेमवाल ने इंडियन स्पोर्ट्स गेम्स लखनऊ में भी इस स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। युवा खिलाड़ी की उपलब्धि पर रुद्रप्रयाग विस के विधायक भरत सिंह चौधरी, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री वाचस्पति सेमवाल, प्रमुख राजकुमारी रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इंडियन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मनोज राजहंस, चेयरमैन आशुतोष तिवारी, उमेश यादव हरीश रावत, संचित सक्सेना और कोच पवन सिंह नेगी को भी बधाई दी।