{"_id":"5ae2061c4f1c1b76098b692f","slug":"91524762140-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उक्रांद नेता बालेश्वर डंगवाल की खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उक्रांद नेता बालेश्वर डंगवाल की खाई में गिरने से मौत
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलवाड़ा। उत्तराखंड क्रांतिदल के केंद्रीय सचिव एवं प्रधान संगठन के पूर्व जिलामंत्री बालेश्वर डंगवाल की पैर फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। उनके निधन पर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया।
बुधवार को बालेश्वर डंगवाल (52) उदियाण गांव में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। रात्रि को वे ग्रामीणों के साथ घर लौट रहे थे। इस दौरान वे मोबाइल पर किसी से बात करते हुए आगे बढ़ रहे थे कि तभी उनका पैर फिसल गया और वे खाई में पत्थरों में जा गिरे, जहां उनकी मौत हो गई। साथ के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। रात होने के कारण अंधेरे में उनका कुछ पता नहंी चला। बृहस्पतिवार तड़के परिजनों ने उनकी खो की। घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर नीचे जंगल में डंगवाल का शव मिला। इधर, रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, यूकेडी के फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकृष्ण भट्ट, अवतार सिंह राणा ने डंगवाल के आकस्मिक निधन पर दुख प्रकट किया है।