फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   द्वितीय केदार व तृतीय केदार के कपाट खुलने की तिथि आज होगी घोषित-compat

द्वितीय केदार व तृतीय केदार के कपाट खुलने की तिथि आज होगी घोषित-compat

Fri, 13 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
द्वितीय केदार व तृतीय केदार के कपाट खुलने की तिथि आज होगी घोषित-compat
ऊखीमठ। द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि आज शनिवार को बैसाखी के पर्व पर पंचांग गणना के आधार पर घोषित की जाएगी। इसके लिए पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ को फूल-मालाओं से सजा दिया गया है। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अनुष्ठान की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि पंचकेदार गद्दी स्थल ऊखीमठ में मद्महेश्वर धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित करने के लिए शनिवार को प्रात: 8 बजे से विशेष पूजा-अर्चना शुरू होगी। मुख्य पुजारी द्वारा बाबा मद्महेश्वर की भोग मूर्ति का श्रृंगार कर भोग लगाया जाएगा। इसके बाद आरती की जाएगी। प्रात: 9 बजे विधि-विधान के साथ वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के अधार पर तिथि घोषित की जाएगी। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कंडेय मंदिर में कपाट तिथि की घोषणा के लिए प्रात: 7.30 बजे से पूजा-अर्चना शुरू होगी। मैठाणी ब्राह्मणों द्वारा भगवान की विशेष पूजा के साथ श्रृंगार कर सामूहिक अर्घ्य लगाया जाएगा। इसके बाद प्रात: नौ बजे विधि-विधान के साथ बीकेटीसी के कर्मचारियों की मौजूदगी में पुजारियों द्वारा तिथि घोषित की जाएगी। कार्यक्रम में पंचगद्दी पुरोहित, वेदपाठी, पुजारीगण, मंदिर समिति के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, शिव सिंह रावत, राम प्रसाद मैठाणी, कार्याधिकारी एनपी जमलोकी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed