{"_id":"5aa2be3f4f1c1bb3758b4897","slug":"91520614975-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 घायलों को मिली अस्पताल से छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 घायलों को मिली अस्पताल से छुट्टी
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती वाहन हादसे के घायलों में 5 को उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी है। 4 का अब भी इलाज चल रहा है। डा. मनोज बडोनी ने बताया कि कुछ जांचें की गई हैं, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद घायलों को घर भेज दिया जाएगा। इधर, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को जगोठ-कमसाल मोटर मार्ग पर वाहन चालक को मिरगी का दौरा पड़ने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में चालक सहित दस लोग घायल हो गए थे। ये सभी लोग एक अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।