{"_id":"5a300c024f1c1bc45b8bb914","slug":"91513098242-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में बिछेगी जियो की ओएफसी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में बिछेगी जियो की ओएफसी लाइन
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ व गौरीकुंड हाईवे सहित अन्य मार्गों पर रिलायंस की जियो संचार सेवा की ओएफसी लाइन बिछाई जाएगी। प्रशासन ने कंपनी को अनुमति दे दी है।
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कंपनी के अधिकारियों को मशीनों का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि ओएफसी लाइन बिछाने के लिए विभागीय परिसंपत्तियों की क्षति का आंकलन संबंधित विभाग करेगा। कम चौड़ाई वाले सड़क पर जेसीबी का प्रयोग नहीं करते हुए व्यवस्थित तरीके से केबिल बिछाई जाए। डीएम ने मार्च 2018 तक कंपनी को काम पूरा करने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि काम के दौरान आमजन को परेशानी नहीं होनी चाहिए। कंपनी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि घनसाली-जखोली, मयाली-गुप्तकाशी, कौशलपुर-गुप्तकाशी मार्ग पर ओएफसी बिछाई जाएगी। उन्होंने सभी नियमों का पूरा ध्यान रखने का आश्वासन भी दिया। बैठक में सीडीओ डीआर जोशी, एसडीएम देवमूर्ति यादव, प्रभारी अधिकारी देवानंद्र, ईई इंद्रजीत बोस, ईई मनोज दास आदि थे।