{"_id":"5a2d635f4f1c1ba7678c0bc3","slug":"91512923999-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल शहीद राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल शहीद राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। कारगिल शहीद सुनील दत्त कांडपाल मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में जीआईसी रतूड़ा ने स्नूकर क्लब रुद्रप्रयाग को पराजित किया।
गुलाबराय क्रीड़ा मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल व पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि खेल करियर का अहम हिस्सा है। बीते कुछ वर्षों से आईपीएल में प्रदेश के कई खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिससे, उनके राष्ट्रीय टीम में भी चयन की संभावना पैदा हो रही है। कहा कि यह प्रतियोगिता स्थानीय प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि इस वर्ष प्रतियोगिता को वृहद रूप दिया गया है। साथ ही स्थानीय टीमें अधिकाधिक प्रतिभाग करें, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 टीमें प्रतिभाग कर रह रही हैं। विजेता टीम को 90 हजार रुपये व ट्राफी व उप विजेता टीम को 51 हजार रुपये व ट्राफी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर प्रदीप गोस्वामी, शंकर पुवार, सुशील गैरोला, डीसी सिंह, अरुण प्रकाश वाजपेयी, दीपेंद्र, रामचंद्र, अक्षत, प्रशांत डोभाल, मुकेश आदि मौजूद थे।