फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   8971 people reached in kedarnath.

8971 श्रद्धालुओं ने किए केदार दर्शन

Tue, 31 May 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 31 May 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
8971 people reached in kedarnath.
केदारनाथ धाम - फोटो : file photo

केदार धाम के कपाट खुलने के 23 दिन में ही इस वर्ष बाबा केदार के दर्शनों के लिए डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंच गए हैं। आपदा के बाद यह धाम पहुंचने का यात्रियों का एक नया रिकार्ड है। मंगलवार को 8961 यात्रियों ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इनमें 4647 पुरुष, 4292 महिलाएं और 142 बच्चे शामिल हैं। धाम में अभी तक 151115 यात्री पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


नौ मई से शुरू हुई बाबा केदार की यात्रा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले दिन जहां 7068 यात्रियों ने दर्शन किए थे। 12वें दिन यानी 20 मई तक 60113 यात्री धाम पहुंच गए थे। 25 मई को यात्रा ने एक लाख का आंकड़ा छुआ, जो 31 मई को डेढ़ लाख को पार गई।
विज्ञापन


यात्रा को लेकर श्रद्धा का सैलाब इस कदर उमड़ रहा है कि बीते 21 से 31 मई के बीच 11 दिनों में 90 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शनों को इस वर्ष केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। विदित हो कि आपदा के बाद वर्ष 2014 में जहां 40 हजार श्रद्धालु धाम पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वर्ष 2015 में डेढ़ लाख से अधिक यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए थे। इस वर्ष यात्रियों की संख्या तीन लाख से अधिक पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed