फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कोणगढ़ पोलिंग बूथ पर 9

कोणगढ़ पोलिंग बूथ पर 9

Fri, 12 Apr 2019 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
कोणगढ़ पोलिंग बूथ पर 9
रुद्रप्रयाग। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव में हुए मतदान में रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ विस में कोणगढ़ पोलिंग बूथ पर सबसे अधिक 98.73 फीसदी मतदान हुआ। यहां कुल 79 मतदाताओं, जिसमें 40 पुरुष व 39 महिलाएं शामिल थी, जिसमें 78 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पुरुषों ने शत-प्रतिशत मतदान किया। जबकि एक महिला मतदाता मायके जाने के चलते अपना वोट नहीं दे पाई। इस बूथ पर 82 वर्षीय श्यामा देवी सबसे बुजुर्ग मतदाता थी। जिले में सबसे कम 16.11 प्रतिशत वोटिंग रुद्रप्रयाग विस के जीआईसी रुद्रप्रयाग में बने पोलिंग बूथ-2 में हुई। यहां कुल 832 मतदाताओं में सिर्फ 134 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बूथ पर सबसे अधिक 10-जकेएलआई के सैनिक पंजीकृत थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में 39 पोलिंग बूथों पर 50 फीसदी से कम वोट पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed