फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए जरूरी निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए जरूरी निर्देश

Thu, 28 Mar 2019 09:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए जरूरी निर्देश
रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तैनात जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को कार्यपाल मजिस्ट्रेट की शक्तियां दी गई है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए जनपद को पांच जोन व 55 सेक्टर में बांटा गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदेय स्थल की स्थिति, टोलियों के पहुंचने की सूचना व सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित समय पर मतदान शुरू करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से निर्धारित अवधि तक मतदान कराने, सेक्टर से संबंधित सभी मतदेय स्थलों की ईवीएम व जरूरी रिकार्ड जमा कर प्रमाण पत्र जारी करने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

वहीं, लोकसभा चुनावों के लिए तैनात नोडल अधिकारी मतदेय स्थल डा. विद्याशंकर चतुर्वेदी ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। जनपद में इस बार कुल 1 लाख 86 हजार 386 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 4006 मतदाता पहली बार वोट देंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शतायु उम्र के 8 मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed