फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   नारायणघाटी में खस्ताहाल हुआ ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे

नारायणघाटी में खस्ताहाल हुआ ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे

Wed, 27 Mar 2019 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
नारायणघाटी में खस्ताहाल हुआ ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे घोलतीर के समीप नारायणघाटी में जानलेवा बना हुआ है। भूस्खलन जोन पर लगभग दो सौ मीटर सड़क पूरी तरह से उबड़-खाबड़ है। यहां जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जो बरसाती पानी से लबालब भरे हुए हैं। इस कारण वाहनों के संचालन में दिक्कत हो रही है, लेकिन एनएच द्वारा सुधारीकरण के प्रयास नहीं किए जा रहे।

जिला मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर नारायणघाटी बीते तीन वर्ष से भूस्खलन जोन के चलते अति संवेदनशील बना हुआ है। यहां पहाड़ी से कभी भी मलबा व पत्थर गिर सकता है। ऐसे में कभी भी किसी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है बीआरओ द्वारा पूर्व में सडक़ चौड़ीकरण के तहत पहाड़ी पर कटान किया गया था, जिसके बाद से भूस्खलन जोन सक्रिय है, लेकिन सुधारीकरण के प्रयास नहीं किए गए। प्रशासन सहित एनएच को भी कई बार अवगत कराया जा चुका है। इधर, एनएच के अधिशासी अभियंता जेके त्रिपाठी ने बताया कि नारायणघाटी प्रभावित जोन की मरम्मत ऑल वेदर के तहत होनी है, लेकिन यात्रा शुरू होने तक गड्ढों का भरान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed