फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ परखी धाम में तैयारियां

मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ परखी धाम में तैयारियां

Mon, 05 Nov 2018 10:13 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ परखी धाम में तैयारियां
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम के दौरे को लेकर मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने अधिकारियों के साथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्य सचिव, डीआईजी अजय रौतेला, कमिश्नर शैलेश बगोली, सचिव आपदा अमित नेगी और सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर प्रात: 9 बजे केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग, आस्था पथ सहित अन्य स्थानों से बर्फ हटाने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। डीजीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए केदारनाथ मंदिर सहित केदारपुरी में चिह्नित स्थानों पर जवानों की तैनाती को लेकर चर्चा की। करीब दो घंटे तक धाम में रहते हुए मुख्य सचिव के नेतृत्व में सभी अधिकारियों ने सफाई कार्य का जायजा भी लिया। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां मंगलवार दोपहर तक पूरी कर ली जाएंगी। वीआईपी हेलीपैड से मंदिर और मंदिर से संगम तक बर्फ साफ कर रास्ता बना लिया गया है।
विज्ञापन


छावनी में तब्दील होगा केदारनाथ
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गढ़वाल व कुमाऊं के अधिकांश जिलों से पुलिस बल धाम पहुंच रहा है। यहां वीआईपी हेलीपैड से रुद्रा प्वाइंट तक करीब 4 किमी के दायरे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान हथियारों के साथ लैस रहेंगे। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि 600 पुलिस जवान सोमवार देर शाम तक केदारनाथ पहुंच गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed