{"_id":"5aa959494f1c1b27088b528f","slug":"81521047881-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवांगण-सल्या-तुलंगा मोटर मार्ग के सुधार व डामरीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवांगण-सल्या-तुलंगा मोटर मार्ग के सुधार व डामरीकरण की मांग
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुप्तकाशी। न्याय पंचायत ल्वारा के अंतर्गत देवांगण में तहसीलदार जयवीर राम बधाणी की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस मौके पर 9 शिकायतें दर्ज हुई।
जनता दरबार में ग्रामीणों ने विश्वबैंक (लोनिवि) की ओर से निर्मित देवांगण-सल्या-तुलंगा मोटर मार्ग की बदहाली की शिकायत प्रमुखता से की। कहा कि मार्ग पर निकास नाली का निर्माण नहीं किया गया है। साथ ही कई स्कपर क्षतिग्रस्त हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना है। ग्रामीणों ने मार्ग का सुधारीकरण कर डामरीकरण किए जाने की मांग भी की। इसके अलावा सल्या गांव में बिजली के तारों की मरम्मत और तुलंगा मार्ग से ल्वाणी तक एप्रोच मार्ग का निर्माण की मांग की गई। इस पर तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जीआईसी ल्वारा पहुंचकर बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान आनंद शर्मा, एसडीओ अर्चित भट्ट, विमल चंद्र शुक्ला, मंगल सिंह, नरेंद्र सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।