फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   800 pilgrims will be able to stay in Kedarnath

केदारनाथ में ठहर सकेंगे 800 तीर्थयात्री

Thu, 16 Sep 2021 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
800 pilgrims will be able to stay in Kedarnath
चारधाम यात्रा की अनुमति मिलने के साथ ही प्रशासन ने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर खाका बनाना शुरू कर दिया है। पैदल मार्ग से केदारनाथ तक बिजली, पानी व संचार सेवा दुरुस्त रखने के साथ ही यात्रियों के भोजन व प्रवास की उचित व्यवस्था समयबद्ध की जाएगी। डीएम ने यात्रा से जुड़े विभागों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेशानुसार केदारनाथ में एक दिन में 800 श्रद्धालुओं के जाने व ठहरने को कहा गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों के रहने व भोजन की उचित व्यवस्था की बात कही है। एमआई-17 हेलीपैड पर टेंट कॉलोनी स्थापित की जाएगी, जिसमें यात्री रात्रि प्रवास कर सकेंगे। साथ ही तीर्थपुरोहितों के भवनों पर भी श्रद्धालुओं के ठहरने के इंतजाम किए जाएंगे। यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग दो-तीन दिनों में ड्यूटी लगा दी जाएगी। इसके अलावा गौरीकुंड से केदारनाथ तक एमआरपी (मेडिकल रिलीफ पोस्ट) पर भी यात्रियों के लिए प्राथमिक उपचार के लिए जरूरी दवा, उपकरण उपलब्ध रहेंगे। पैदल मार्ग पर ढाबा का संचालन के साथ ही केदारनाथ में जीएमवीएन कैंटीन संचालित करेगा। डीएम मयूर गोयल ने बताया कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे को 24 घंटे खुला रखने और प्रभावित स्थानों पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने एनएच को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। एनएच के ईई केएस असवाल ने बताया कि वे जल्द हाईवे का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

35 दुकानों का होगा संचालन
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रा के लिए ऊखीमठ तहसील प्रशासन बीते अप्रैल में ही लॉटरी के जरिए 35 दुकानों का आवंटन कर चुका है। यात्रा अनुमति मिलने के बाद से ये सभी दुकानदार अपने-अपने तय स्थानों पर दुकान/ढाबा संचालन के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। पैदल मार्ग पर करीब 10 स्थायी दुकानें पहले से उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed