{"_id":"5bd9df52bdec22698c6e4660","slug":"71541005138-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आहरण अधिकारियों को दी जीपीएफ समेत अन्य जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आहरण अधिकारियों को दी जीपीएफ समेत अन्य जानकारी
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सामान्य भविष्य निधि से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) उत्तराखंड द्वारा सामान्य भविष्य निधि अदालत में आहरण वितरण अधिकारियों को जीपीएफ से जुड़ी जानकारियां दी गई।
दो दिवसीय सामान्य निधि अदालत के दूसरे दिन महालेखाकार रॉली शुक्ला ने कहा कि उत्तराखंड में फंड अदालत पहली बार आयोजित की गई है। कहा कि नई पेंशन योजना शुरू होने से धीरे-धीरे जीपीएफ अभिदाताओं की संख्या में कमी आ रही है। उन्होंने आहरण वितरण अधिकारियों को अभिदाताओं की निधि को मेंटेन करने, एजी की वेबसाइट में ऑनलाइन व एसएमएस के माध्यम से अपने फंड की जानकारी प्राप्त करने के बारे में बताया। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला आहरण वितरण अधिकारियों के लिए लाभकारी साबित होगी। उप महालेखाकार आरके शर्मा ने निधि से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सचिव एजीजेके जोशी, अंकुर शुक्ला, वरिष्ठ कोषाधिकारी शशि सिंह समेत आहरण वितरण अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।