फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   डीएम के जनता दरबार में 59 शिकायातें में 31 निस्तारित

डीएम के जनता दरबार में 59 शिकायातें में 31 निस्तारित

Mon, 26 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
डीएम के जनता दरबार में 59 शिकायातें में 31 निस्तारित
रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में हुए जनता दरबार में दर्ज 59 शिकायतों में 31 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर डीएम ने जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को बिना डाक्टरी जांच के स्टाफ नर्स की ओर से रेफर किए जाने को गंभीर लापरवाही बताया। कहा, कि स्टाफ नर्स को मरीज को रेफर करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने सीएमएस को दोबारा मरीज को रेफर करने पर नर्स को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुराने विकास भवन में जनता दरबार में डीएम ने कहा कि दर्ज शिकायतों की मानिटरिंग मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से की जा रही है। इसलिए विभागीय अधिकारी गंभीरता से जनशिकायतों को तय समय में निस्तारित करें। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए किए वे स्वयं बैठकों में शामिल हो। इस मौके पर भटवाड़ी गांव के योगेन्द्र सिंह बताया कि वह जिला होम्योपैथिक कार्यालय में वाहन चालक थे, लेकिन तत्कालीन डॉ राजेंद्र सिंह ने फर्जी आरोप लगाकर निलंबित कर दिया था। संबंधित अधिकारी द्वारा मेरा पक्ष कभी नहीं सुना गया। डीएम ने एसडीएम सदर व जिला होम्योपैथिक अधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। इस मौके पर सज्जन सिंह ने सणगू-ककोडाखाल मोटरमार्ग निर्माण से पट्टे वाली भूमि के दबान में नष्ट हुए फलदार वृक्षों के मुआवजा की मांग की। ग्राम पंचायत जरमवाड के ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई पर मोटर मार्ग निर्माण के नाम पर गांव के पेयजल लाइन को क्षति पहुंचाने, वन पंचायत क्षेत्र में अवैध खनन और पैतृक रास्ते को बंद करने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को त्वरित क्षतिग्रस्त संपत्तियों को ठीक करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में सीडीओ डीआर जोशी, डीएफओ मयंक शेखर, सीएमओ डा. सरोज नैथानी, जिला उद्योग के महाप्रबंधक पीएस.सजवाण, जिला समाज कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी केएन गैरोला, बीडीओ धनेश्वरी नेगी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed