{"_id":"5836eea74f1c1b663a13af3c","slug":"7-million-hotel-manager-absconded-with-the-handle-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 लाख रुपये लेकर फरार होटल मैनेजर चढ़ा हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 लाख रुपये लेकर फरार होटल मैनेजर चढ़ा हत्थे
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 24 Nov 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल से सात लाख रुपये लेकर फरार मैनेजर को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक विगत नौ नवंबर को सोनप्रयाग स्थित शिवालिक होटल के कैशियर अरविंद सिंह ने तहरीर दी थी कि होटल का मैनेजर जितेंद्र धीर पुत्र स्व. सुरेंद्र धीर निवासी मकान नंबर 104, जेके कालोनी पठानकोट रोड, जालंधर (पंजाब) सात लाख रुपये लेकर विगत सात नवंबर की रात फरार हो गया।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। थानाध्यक्ष राम कुमार जुयाल और टीम द्वारा सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन लगातार ट्रेस की गई। 23 नवंबर की सुबह आरोपी की लोकेशन हरिद्वार में मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और दोपहर करीब डेढ़ बजे आरोपी को हरिद्वार बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे रात को ही रुद्रप्रयाग लाया गया। बृहस्पतिवार को आरोपी से पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने भी पूछताछ की।
विज्ञापन
फिर न्यायालय में पेशी के बाद उसे 14 दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी विगत जून में ही होटल में बतौर मैनेजर तैनात हुआ था। चोरी की गई धनराशि में से आरोपी ने तीन लाख 17 हजार रुपये बैंक में जमा करा दिए थे, इसकी पर्ची उसके पास मिली है।
इसके अलावा एक लाख सात हजार रुपये और 1550 डालर मिले हैं। शेष धनराशि आरोपी ने खर्च किए जाने की बात कही है। आरोपी को पड़ने वाली पुलिस टीम को आईजी ने पांच हजार और एसपी ने ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।