{"_id":"5c9cefb3bdec22143b6f105f","slug":"61553788851-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान वाहन से मिले 4 लाख नगद, तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान वाहन से मिले 4 लाख नगद, तीन पकड़े
विज्ञापन
ऊखीमठ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग के दौरान रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान एक कार से 4 लाख रुपये नकदी के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया , जबकि बरामद धनराशि ट्रेजरी में जमा करा दी गई है।
सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेश चैमवाल ने बताया कि श्रीनगर से केदारघाटी की तरफ जा रही कार की चेकिंग के दौरान 5-5 सौ रुपये में 4 लाख की नगदी बरामद की गई। वाहन में सवार सन्नी चंद्र, प्रवीन सिंह व महेंद्र सिंह को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे निर्माण कार्य करते हैं, लेकिन धनराशि से संबंधित कोई दस्तावेज वे मौके पर उपलब्ध नहीं करा पाए। उड़नदस्ते ने बरामद धनराशि को मुख्य कोषाधिकारी शशि सिंह के समक्ष कोषागार में जमा करवा दिया। टीम में थानाध्यक्ष मंसूर अली व होमगार्ड रणबीर सिंह भी शामिल थे।