फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कांटे की टक्कर में रानीखेत ने नैनीताल को एक रन से हराया

कांटे की टक्कर में रानीखेत ने नैनीताल को एक रन से हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
कांटे की टक्कर में रानीखेत ने नैनीताल को एक रन से हराया
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता 2019 के तहत मंगलवार को दो प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। एमबी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी ने रामनगर को नौ विकेट से पराजित किया। दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रानीखेत डिग्री कॉलेज की टीम ने नैनीताल को कांटे की टक्कर देकर एक रन से पराजित किया।
विज्ञापन


एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर के खेल मैदान में आयोजित मैच में रामनगर डिग्री कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बेटिंग करने का निर्णय लिया। गोकुल सिंह व मुुकेश की गेंदबाजी के आगे रामनगर की टीम 11 ओवरों में 43 रन बनाकर ढेर हो गई। रामनगर के लिए कुशाग्र ने सर्वाधिक 21 रन बनाये। जवाब में हल्द्वानी की टीम ने 6.1 ओवर में एक विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरा मैच डीएसबी कैंपस नैनीताल व रानीखेत के बीच खेला गया। नैनीताल ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। रानीखेत की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 99 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। कांटे की टक्कर में नैनीताल की टीम 20 ओवर में 98 रन ही बना सकी। रानीखेत की टीम ने एक रन से मैच अपने नाम किया। वहां मुख्य अतिथि जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर के संरक्षक पूरन चंद्र जोशी, कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. राजेश कुमार, क्रिकेट कोच राजेंद्र कुमार, क्रीड़ा सलाहकार डॉ. मनीषा तिवारी, लोकेश पांडे, राजकुमार श्रीधर, मनोज जोशी, डॉ. रवीश त्रिपाठी, जीएस यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed