{"_id":"5c68631fbdec22073e1b5eeb","slug":"61550344991-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से स्टेडियम जलमग्न, कार्निवाल की शुरूआत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से स्टेडियम जलमग्न, कार्निवाल की शुरूआत आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में तराई में पहली बार होने जा रहे यूएस स्प्रिंग कार्निवाल इन यूके के कार्यक्रम स्थल पर बारिश का पानी भर गया। विभागीय अधिकारी नगर निगम की टीम के साथ मैदान को सुखाने के लिए शनिवार को जुटे रहे। रविवार को कार्निवाल की शुरूआत होगी।
जिला प्रशासन की ओर से शनिवार से स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्निवाल का आयोजन होना था। शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारियां भी की गई। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल और एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर ही अधिकारियों की बैठक ली थी और कार्यक्रम के लिए चर्चा की थी। शाम होते-होते मंच और स्टाल भी सज गए थे। लेकिन पुलवामा की घटना के बाद कार्निवाल को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया था। लेकिन शुक्रवार की रात हुई मूसलाधार बारिश कार्निवाल के लिए आफत बन गई और स्टेडियम में पानी भर गया।
शनिवार सुबह जब अधिकारियों ने मुआयना किया तो कार्निवाल कार्यक्रम के लिए की गई सजावट की तस्वीर ही बदल गई। अधिकारियों ने आनन फानन में टीमों को लगाकर मैदान सुखाने में जुटा दिया। स्टॉलों पर भी महिला स्वयं सहायता समूह दोबारा से सजावट में लगे हैं।
विज्ञापन
कार्निवाल के प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि मैदान को सुखाया जा रहा है। रविवार से कार्निवाल की शुरूआत होगी।