फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   शिशु मृत्यु पर ब्लाक स्तरीय एमओआईसी व बीपीएम से मांगा जबाब

शिशु मृत्यु पर ब्लाक स्तरीय एमओआईसी व बीपीएम से मांगा जबाब

Tue, 22 Jan 2019 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
शिशु मृत्यु पर ब्लाक स्तरीय एमओआईसी व बीपीएम से मांगा जबाब
रुद्रप्रयाग। बाल विकास, चिकित्सा, शिक्षा व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें गत दिसंबर माह में भीरी गांव में एक शिशु की मौत की जानकारी नहीं होने पर संबंधित ब्लाक के मेडिकल आफिसर इंचार्ज व बीपीएम से जवाब मांगा। साथ ही दो विद्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान छात्र संख्या न्यून होने पर एएनएम व आशा से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीते वर्ष दिसंबर में भीरी गांव में एक शिशु की मौत की जानकारी नहीं होने पर एमओआईसी व बीपीएम से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने गौरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय चिडपी और आंगनबाड़ी केंद्र उदियाण, सौराखाल व घरियाणां में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण को पहुंची आरबीएसके की टीम को छात्र-छात्राओं की न्यून संख्या पर एएनएम व आशा का स्पष्टीकरण लेेने के निर्देश दिए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिन एएनएम व आशाओं द्वारा शिशु मृत्यु की सूचना समय पर ब्लाक एमओआईसी को नहीं दी जा रही है, उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाए। उन्होंने आयुष्मान योजना का प्रचार प्रसार गांव-गांव तक हो इसके लिए आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मिलकर गांवों में कैंप लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम सदर देवानंद समेत स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा व बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed