{"_id":"5b1d5b434f1c1bc5628b4622","slug":"61528650563-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से जखोली ब्लाक के संपर्क मोटर मार्ग हुए बदहाल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से जखोली ब्लाक के संपर्क मोटर मार्ग हुए बदहाल, लोग परेशान
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलवाड़ा/जखोली। बीते दिनों हुई भारी बारिश से जखोली विकासखंड के अधिकांश संपर्क मोटर मार्गों की दशा बदल गई है। सड़कों पर मलबा आने से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश से सूर्यप्रयाग-मुसाढुंग, जैली-मरगांव-तैला, कुरछोला-चोपड़ा, विजयनगर-तैला, बंदरतोली-मवाणगांव, जाखाल-सिलगांव, लौंगा-सकलाना, मयाली-सिद्धसौड आदि मोटर मार्गों पर कई जगहों पर मलबा गिरा हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। स्क्रपर व निकास नाली के अभाव में बरसाती पानी सड़कों पर ही बह रहा है। इससे खतरे की आशंका अधिक बनी हुई है। स्थानीय दीपक सिंह, कमल सिंह, दरम्यान सिंह, हरिकृष्ण, सतीश, राजेंद्र आदि का कहना है, कि बारिश से सभी संपर्क मार्गों की स्थिति खराब हो गई है। कई मार्गों पर सुरक्षा दीवारें भी धंसने लगी हैं। इन हालात में मानसून सीजन में मार्गों के व्यापक रूप से अवरुद्ध होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि बरसात के दौरान बंद सड़कों को जल्द से जल्द खोलने के लिए जेसीबी की व्यवस्था की जा रही है।