फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   खेल महाकुंभ में अगस्त्यमुनि ब्लाक का रहा दबदबा

खेल महाकुंभ में अगस्त्यमुनि ब्लाक का रहा दबदबा

Sat, 09 Dec 2017 10:29 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खेल महाकुंभ में अगस्त्यमुनि ब्लाक का रहा दबदबा

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। छह दिवसीय खेल महाकुंभ में प्रदर्शन के आधार पर अगस्त्युनि ब्लाक का दबदबा रहा।
क्रीड़ा मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ के तीसरे दिन सीडीओ डीआर जोशी ने खेलों का शुभारंभ किया। इस मौके पर अंडर-17 बाक्सिंग प्रतियोगिता में भाष्कर मेहता विजेता व अनमोल भट्ट उपविजेता रहे। वालीबाल में अगस्त्यमुनि विजेता व जखोली उप विजेता रहा। खो-खो और रिले दौड़ में भी अगस्त्यमुनि ने बाजी मारी। बैडमिंटन सिंगल में प्रियांशु बर्त्वाल विजयी रहे। लंबी कूद में आशीष (अगस्त्यमुनि) प्रथम सचिन (जखोली) द्वितीय रहे। चक्का फेंक में रजपाल रावत व नवीन (ऊखीमठ) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में आशीष (जखोली) प्रथम, प्रकाश (ऊखीमठ) दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग ऊंची कूद में अंकित (जखोली) प्रथम, अजीत (अगस्त्यमुनि) द्वितीय रहे। कबड्डी में अगस्त्यमुनि प्रथम व जखोली ब्लाक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में पवन (ऊखीमठ) प्रथम, उज्वल (जखोली) दूसरा, 100 मीटर दौड़ में अजीत सिंह (अगस्त्यमुनि) प्रथम अजय सिंह (ऊखीमठ) ने दूसरा, 400 मीटर दौड़ में हिमांशु (ऊखीमठ) प्रथम, बॉबी सिंह (अगस्त्यमुनि) दूसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं के समापन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम झिंक्वाण, त्रिलोक सिंह रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी केएन गैरोला, मनोज बजरियाल, भानु प्रताप रावत, डीसी मलासी, एचएस बर्त्वाल, गंगा प्रसाद ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed