{"_id":"5e079eb48ebc3e880968fbdc","slug":"60-buildings-marked-red-rudrapur-news-hld3673947165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण की जद में आए 60 भवनों में लगाए लाल निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर के रविंद्र नगर में नपाई करती नगर निगम की टीम।
- फोटो : RUDRAPUR
Link Copied
रुद्रपुर। नगर निगम की टीम ने श्याम टाकीज रोड में नपत के बाद अतिक्रमण की जद में आए 60 प्रतिष्ठानों में लाल निशान लगा दिए। इससे भवन स्वामियों में हड़कंप मच गया। सोमवार को टीम सड़क के दूसरी तरफ भवनों की नपत करने के बाद लाल निशान लगाने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
दरअसल हाईकोर्ट में शहर की सड़कों में अतिक्रमण के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। शनिवार को नगर निगम के ड्राफ्ट मैन राम सिंह सहित टीम रवींद्रनगर स्थित श्याम टाकीज रोड में पहुंची थी। टीम ने सड़क में अतिक्रमण करने वाले भवनों पर लाल निशान लगाए। अचानक निगम की कार्रवाई से भवन स्वामियों में खलबली मच गई। टीम ने सड़क के एक किनारे से निशान लगाने शुरू किए थे। ड्राफ्टमैन राम सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट में मॉडल कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने जनहित याचिका दाखिल की थी। हाइकोर्ट के आदेश के अनुपालन में रवींद्रनगर में अतिक्रमण की जद में आने वाले 60 भवनों पर निशान लगाए गए हैं। सोमवार को भी लाल निशान लगाने की कार्रवाई जारी रहेगी। बताया कि लाल निशान लगाने के बाद भवन स्वामियों को नोटिस दिया जाएगा और फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।