{"_id":"587511564f1c1b5e2aba99db","slug":"6-notice-on-code-violations","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन पर 6 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन पर 6 को नोटिस
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 10 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जिला निर्वाचन विभाग ने 6 लोगों को नोटिस जारी किया है। इन लोगों से 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। अन्यथा भारतीय दंड संहिता एवं आरपी एक्ट 1951 की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के अलग-अलग स्थानों पर मातबर सिंह कंडारी, शैलारानी रावत, सुमंत तिवारी, भरत चौधरी, मदन सिंह रावत और कुलदीप रावत के फोटो के बैनर/पोस्टर सरकारी संपत्तियों व भवनों पर लगाए गए हैं। जबकि आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में सरकारी संपत्ति व भवनों पर लगे सभी पोस्टर व बैनर हटा दिए गए थे।
विज्ञापन
बावजूद इन लोगों की ओर से पुन: पोस्टर व बैनर लगाए गए हैं, जो नियम के विरुद्ध है। निर्वाचन विभाग ने सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।