{"_id":"4f79fcda77fb8ac50cc8a2f67685a522","slug":"56-million-spent-could-not-quench-thirst-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 लाख खर्चे, नहीं बुझा पाए प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 लाख खर्चे, नहीं बुझा पाए प्यास
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 26 Dec 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी बच्छणस्यूं में ग्राम पंचायत कांडई के लिए जलनिगम ने वर्ष 2005-06 में पेयजल योजना का निर्माण किया। इस पर 56 लाख रुपये खर्च किए गए। बैरागना गदेरे से निर्मित योजना से कांडई के 40 परिवारों को लाभ मिलना था। कुछ दिन तक तो योजना से जैसे-तैसे पानी की सप्लाई होती रही, लेकिन वर्ष 2010 और 2013 की आपदा से योजना को भारी क्षति पहुंची, जिस पर करीब 5 लाख रुपये खर्च किए गए।
बावजूद इसके योजना से पर्याप्त सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। स्थिति यह है कि चार माह से पेयजल लाइन के पाइप सूखे पड़े हैं, जिस कारण ग्रामीण गदेरे के पानी से अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। स्थानीय निवासी व पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुसूया प्रसाद चमोली का कहना है कि पेयजल निगम द्वारा लाखों रुपये खर्च के बाद अब हाथ खड़े कर दिए गए हैं। कई बार पत्राचार के माध्यम से अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली जा रही है।
इधर, निगम के ईई एसके बरनवाल का कहना है कि कांडई पेयजल योजना का स्रोत सूख गया है, जिस कारण पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। योजना के लिए निकट नया स्रोत का सर्वे किया जा रहा है।