फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मतदान के दिन स्वयं सेवी व कैडेट्स करेंगे दिव्यांग मतदाताओं की मदद

मतदान के दिन स्वयं सेवी व कैडेट्स करेंगे दिव्यांग मतदाताओं की मदद

Mon, 25 Mar 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
मतदान के दिन स्वयं सेवी व कैडेट्स करेंगे दिव्यांग मतदाताओं की मदद
रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत प्रयोग कर सकें, इसके लिए उन्हें पोलिंग बूथ तक लाने के लिए स्वयंसेवियों के साथ एनसीसी व स्काउट/गाइड कैडेट्स की मदद ली जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिक्षा विभाग को स्वयंसेवियों व कैडेट की सूची बूथवार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में कुल 1 लाख 83 हजार 620 मतदाताओं में 1988 दिव्यांग हैं। इनमें भी 188 मतदाता ऐसे हैं, जिन्हें डोली या पालकी से पोलिंग बूथ तक लाया जाना है। जबकि अन्य अपने परिजनों, स्वयंसेवियों, एनसीसी व स्काउट/गाइड के कैडेट्स की मदद से पोलिंग बूथ तक आएंगे और घर भेजे जाएंगे। यहीं नहीं, मतदान केंद्रों पर भी दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप बनाई गई हैं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो। अगर, कोई दिव्यांग वोट देने में सक्षम नहीं है, तो वह अपने परिजन या साथ में मौजूद स्वयं सेवी की मदद से मतदान कर सकता है, लेकिन इसके लिए संबंधित सक्षम चुनाव अधिकारी या पीठासीन अधिकारी की अनुमति लेनी जरूरी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि चुनाव के लिए जिले की दोनों विस में बनाए गए 355 पोलिंग बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं को चिहिृृत कर लिया गया है। इन मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाने व पुन: घर भेजने की जिम्मेदारी स्वयंसेवियों के साथ एनसीसी व स्काउट/गाइड के कैडेट्स को सौंपी गई है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed