फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   डीएम ने प्लास्टिक अपशिष्ट उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

डीएम ने प्लास्टिक अपशिष्ट उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

Fri, 14 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने प्लास्टिक अपशिष्ट उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
रुद्रप्रयाग। सेवा इंटरनेशनल के सेवा कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्लास्टिक अपशिष्ट उन्मूलन अभियान का डीएम मंगेश घिल्डियाल ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने संस्था द्वारा किशोरियों के माध्यम से चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। डीएम ने कहा कि इससे लोगों को पॉलिथीन उन्मूलन के लिए जागरूक करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

संस्था के सीईओ निशांत अग्रवाल ने बताया कि सेवा इंटरनेशनल की स्वास्थ्य सहयोगी सेवा प्रकल्प के अंतर्गत गठित सेवा किशोरी समूहों द्वारा रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ व अगस्त्यमुनि व चमोली जनपद के जोशीमठ, कर्णप्रयाग व पोखरी विकासखंड में पालीथिन अपशिष्ट उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। दोनों जनपदों के 50 गांवों के 50 सेवा किशोरी समूहों की 591 किशोरियों द्वारा 150 किग्रा पालीथिन अपशिष्ट एकत्रित किया जा रहा है। बताया कि कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 85 ग्राम पंचायतों में रोजगार से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस मौके पर सुशील शुक्ला, पवन असवाल, स्वास्थ्य सखी अंकिता, रश्मि, नीमा, प्रियंका और ऊषा समेत दोनों जनपदों की किशेरी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed