{"_id":"5b9a9784867a557f721c1cbd","slug":"51536857988-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत नाटक राजकीय इंटर कालेज जयंती-कोठियाड़ा रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत नाटक राजकीय इंटर कालेज जयंती-कोठियाड़ा रहा अव्वल
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कालेज रुद्रप्रयाग में संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से दो दिवसीय जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्कृत नाटक जूनियर व सीनियर वर्ग में राइंका जयंती कोठियाड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विधायक भरत सिंह चौधरी ने सभी प्रतिभागी टीमों के छात्रों को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन जूनियर वर्ग की संस्कृत वाद-विवाद में राजकीय हाईस्कूल बष्टी, समूह नृत्य में जीआईसी रुद्रप्रयाग, आशुभाषण में संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग, श्लोकोच्चारण में जीआईसी मयकोटी अव्वल रहे। जबकि सीनियर वर्ग समूह गान व समूह नृत्य में जीआईसी रुद्रप्रयाग, वाद-विवाद में संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग, आशुभाषण में जीआईसी नारायणकोटी और श्लोकोच्चारण में जीआईसी जयंती कोठियाड़ा ने बाजी मारी। इस मौके पर प्रधानाचार्य डीके बाजपेयी, शिक्षक वीपी भट्ट, डीपी कोठारी, एसपी पुरोहित सहित ब्लाक समन्वयक मौजूद थे।