फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   प्रभु भक्ति से दूर होते हैं मनुष्य के कष्ट: दीपक नौटियाल

प्रभु भक्ति से दूर होते हैं मनुष्य के कष्ट: दीपक नौटियाल

Thu, 13 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
प्रभु भक्ति से दूर होते हैं मनुष्य के कष्ट: दीपक नौटियाल

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नगर क्षेत्र से लगे पुनाड़ गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भावगत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ में व्यास आचार्य दीपक नौटियाल ने कहा कि प्रभु भक्ति से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। धार्मिक अनुष्ठान के तीसरे दिन की कथा में आचार्य नौटियाल ने कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण का आयोजन करने वाले परिवार के साथ उससे जुड़े सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों के पितृों का भी उद्धार हो जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिव्य पुराण सभी पुराणों में श्रेष्ठ है। कहा कि प्रभु भक्ति मनुष्य को संयम व धैर्य सिखाने के साथ उसकी बौद्धिक क्षमताओं का विकास भी करती है। उन्होंने भक्त ध्रुव और बलि की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जन्म किसी भी कुल में हुआ हो, ईश्वरीय भक्ति स्वत: ही हो जाती है। प्रभु अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं। इस मौके पर महिला मंगल दल द्वारा कीर्तन-भजन कर पांडाल को भक्तिमय बना दिया। इससे पूर्व कुल पुरोहितों द्वारा गणेश पूजन, वेदी पूजन सहित पंच पूजाएं संपादित की गई। इस मौके पर आचार्य आनंद प्रकाश नौटियाल, ज्योति प्रकाश पंत, कमलेश्वर प्रसाद सेमवाल, दिनेश सेमवाल, एसएन सेमवाल, जगदंबा प्रसाद नौटियाल सहित लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed