{"_id":"5ae35c3f4f1c1b66098b6e06","slug":"51524849727-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ यात्रा की अगुवानी को तैयार हो रहा सोनप्रयाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ यात्रा की अगुवानी को तैयार हो रहा सोनप्रयाग
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा को लेकर केदारघाटी सहित गुप्तकाशी, गौरीकुंड के बाजार सजने लगे है। वहीं, यात्रा के मुख्य केंद्र सोनप्रयाग में प्रशासन तैयारियां पूरी करने में जुटा है। श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं जुटाने के साथ ही यहां यात्रियों के पंजीकरण के लिए बायोमीट्रिक और घोड़ा-खच्चरों के पंजीकरण के लिए प्रीपेड काउंटर भी स्थापित कर दिए गए।
केदारनाथ आपदा के बाद वर्ष 2014 से सोनप्रयाग से ही यात्रा का संचालन किया जा रहा है। यहां थाना में यात्रा के सफल संचालन के लिए पुलिस व होमगार्ड के 50 जवान भी तैनात किए गए हैं। सुलभ इंटरनेशनल द्वारा यहां नियमित साफ-सफाई की जा रही है। वहीं, यात्रा के लिहाज से पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। अभी तक 35 शौचालय तैयार हो चुके हैं। जलसंस्थान की ओर से भी मुख्य बाजार में पेयजल की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। सार्वजनिक टंकी सहित अलग-अलग स्थानों पर चार स्टैंड पोस्ट पर पानी सप्लाई कर दी गई है। साथ ही पार्किंग स्थल को भी समतल कर करीब पांच सौ वाहन के रुकने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से अतिरिक्त प्राथमिक चिकित्सालय में डाक्टर व पैरामेडिकल की एक टीम को तैनात कर दिया गया है, जो यात्रियों के रक्तचाप सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधित जांचें करेगी। जबकि ऊर्जा निगम ने सभी जगहों पर बिजली सप्लाई बहाल कर दी है। यात्रा तैयारियों को लेकर स्थानीय आशीष गैरोला, दिवाकर गैरोला, मुकेश गोस्वामी आदि ने बताया कि बाबा केदार की यात्रा ही पूरे क्षेत्र की आजीविका का साधन है। कारोबार को नई उम्मीद है।
शट्ल सेवा से पहुंचेंगे गौरीकुंड
रुद्रप्रयाग। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए इस बार भी सीधे बस सेवा संचालित नहीं होगी। बल्कि पूर्व वर्षों की भांति सोनप्रयाग बाजार के दूसरी तरफ से शट्ल (टैक्सी) सेवा रहेगी। इसके तहत स्थानीय टैक्सी/मैक्सी संचालकों को वरीयता दी गई है। सोनप्रयाग से गौरीकुंड प्रति व्यक्ति किराया और बुकिंग निर्धारित कर दी गई हैं।