फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   हिलांस के नाम से स्थानीय उत्पादों की बिक्री शुरू

हिलांस के नाम से स्थानीय उत्पादों की बिक्री शुरू

Fri, 23 Mar 2018 10:39 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
हिलांस के नाम से स्थानीय उत्पादों की बिक्री शुरू
रुद्रप्रयाग। जनपद के स्थानीय उत्पाद अब ‘हिलांस’ नाम से उपभोक्ताओं को मिलने लगे हैं। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में एकीकृत आजीविका परियोजना के सहयोग से पहला विपणन केंद्र खोला गया है, जिसका संचालन अगस्त्यमुनि ब्लाक के संजीवनी, हरियाली व नैना महिला समूह कर रहे हैं। इसमें 1500 से अधिक महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

पुराने विकास भवन के पार्किंग परिसर में संचालित विपणन केंद्र का उद्घाटन एकीकृत आजीविका परियोजना के नोडल अधिकारी केके मिश्रा ने किया। कहा कि इस केंद्र के जरिए जनपद के स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा। साथ ही उपभोक्ताओं को भी आसानी होगी। बताया कि केंद्र में गांवों में उत्पादित होने वाले अनाज, फल सहित दूध, दही और घी को भी बेचा जाएगा। आने वाले समय में जिले में अन्य जगहों पर भी विपणन केंद्र संचालित किए जाएंगे। तकनीकी सहयोग कर रहे हिमोत्थान सोसायटी के जिला समन्वयक रघुवीर सिंह नेगी ने गांवों से काश्तकारों से उचित दरों पर उत्पाद खरीदकर केंद्र के माध्यम से बेचे जाएंगे। यात्रा में देश-विदेश तक इन उत्पादों की पहुंच हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। संजीवनी महिला समूह की अध्यक्षा सुखदेई देवी, हरियाली महिला समूह की अध्यक्षा ज्योति देवी और नैना महिला समूह की अध्यक्षता अनीता देवी ने बताया कि विपणन केंद्र में लाल चावल, गहथ, काली दाल, झंगोरा, मंडुवे का आटा, मक्का का आटा, भांग के दाने, जख्या, पहाड़ी हल्दी व धनिया की बीज व पाउडर, दूध, दही, पनीर, मक्खन, छाछ, सोयाबीन, हरे व काले भट्ट, मौसमी सब्जियां, फल उचित मूल्यों पर मिलेंगे। आने वाले समय में पहाड़ी व्यंजन रोट-अरसे, चूड़ा आदि को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed