{"_id":"5d4879358ebc3e6d0e2074ec","slug":"51-young-men-and-50-youth-pass-in-recruitment-race-rudrapur-news-hld3518152166","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी भर्ती की दौड़ में 51 युवतियां और 50 युवक पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी भर्ती की दौड़ में 51 युवतियां और 50 युवक पास
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्टेडियम में सोमवार को आबकारी विभाग के सिपाहियों की भर्ती में कुल 183 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 101 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता की परीक्षा में पास हुए। जबकि 377 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
रुद्रपुर में चल रही भर्ती के चौथे दिन आबकारी विभाग के सिपाहियों की भर्ती के लिए 560 अभ्यर्थियों को पहुंचना था। लेकिन 183 अभ्यर्थी ही पहुंचे। जिनमें 129 युवक और 54 युवतियां शामिल थीं। इनमें 51 युवतियों और 50 युवकों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की। जबकि एक अभ्यर्थी पैर में चोट लगने के कारण दौड़ में भाग न ले सका।
अब ये अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। इस दौरान डीएसओ रशिका सिद्दीकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल, जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण टाकुली, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वजाहत खान, राजेंद्र भाकुनी, कमल सक्सेना, रघुवीर विर्क, निशांत मेहता, हरीश राम, रघु रावत, गोपाल सिंह, डॉ. रवींद्र पाल, कैलाश राजपूत, संजीव बधौरी आदि थे।