{"_id":"6068a1c28ebc3e59144f1cb3","slug":"5000-travelers-will-be-able-to-stay-in-kedarnath-dham-rudrapryag-news-drn375519118","type":"story","status":"publish","title_hn":"5000 यात्री रुक पाएंगे केदारनाथ धाम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5000 यात्री रुक पाएंगे केदारनाथ धाम में
विज्ञापन
केदारनाथ में इस बार पांच हजार श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास के इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए वहां मौजूद आवासीय भवन, हट्स को तैयार करने के साथ ही चिह्नित स्थानों पर टेंट कॉलोनी भी स्थापित की जाएगी।
17 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम मनुज गोयल ने जलसंस्थान, ऊर्जा निगम, बीएसएनएल और अन्य निजी संचार कंपनियों को एक पखवाड़े के भीतर पैदल मार्ग से धाम तक बिजली, पानी और संचार सेवा की बहाली के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि कपाटोद्घाटन के दिन से केदारनाथ में 5000 श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए तीर्थ पुरोहितों के आवासीय भवनों के साथ ही जीएमवीएन की हट्स व कॉटेज मौजूद हैं, जिनमें मई पहले सप्ताह तक सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। यात्रियों के भोजन व प्रवास व्यवस्था की जिम्मेदारी इस बार भी गढ़वाल मंडल विकास निगम को सौंपी गई है। साथ ही पड़ावों पर भीमबली, लिनचोली में भी निगम द्वारा यात्रियों के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी।
वहीं मंदिर के पीछे आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के साथ ही तीर्थ पुरोहितों के भवन, घाट निर्माण, आस्था पथ की फिनिशिंग सहित अन्य कार्य शुरू कर दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट मांगी जाएगी।