फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   455 migrants register for self-employment

स्वरोजगार के लिए 455 प्रवासियों ने कराया पंजीकरण

Sat, 04 Jul 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
455 migrants register for self-employment
केदारघाटी के न्याय पंचायत फाटा और जखोली के डांगी-भरदार में आयोजित कार्यशाला में प्रवासी युवाओं को कृषि, उद्यानिकी, बागवानी, हस्तशिल्प, बैंक, मस्त्य, ग्राम्य, सहकारिता आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला में दोनों जगहों के कुल 455 प्रवासी युवाओं ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

फाटा में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए ऊखीमठ की ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय ने कहा कि इन युवाओं के कौशल का गांवों को भी लाभ मिलेगा और विकास की नई मिसाल पेश होगी। जिपं सदस्य बबीता सजवाण व क्षेपं सदस्य अनीता देवी ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर रोजगार मिलने से पलायन पर भी अंकुश लगेगा। बीडीओ दिनेश चंद्र मैठाणी ने प्रवासियों को मनरेगा समेत विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। दूसरी तरफ जखोली के डांगी-भरदार में 13 ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यशाला में प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि प्रवासी युवा अपनी क्षमतानुसार अपना क्षेत्र चुने, जिससे उन्हें बेहतर लाभ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed