फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की ली जानकारी

छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की ली जानकारी

Mon, 04 Feb 2019 09:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की ली जानकारी

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के राजकीय माध्यमिक स्कूल क्वीली-कुरझण के कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोट तल्ला का भ्रमण किया। इस अवसर पर फाइकस और बांज के 202 पौधों का रोपण भी किया गया।

शिक्षक डीपी पांडेय के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण के तहत पहुंचे छात्र-छात्राओं ने प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों को देखा। साथ ही यहां हो रहे मत्स्य पालन के बारे में जानकारी भी ली। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सत्येंद्र भंडारी ने भ्रमण दल को पर्यावरण के बारे में बताते हुए विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई नर्सरी की जानकारी दी। उन्होंने फूलोत्पादन, मशरूम उत्पादन और नर्सरी को आजीविका से जोड़ने के बारे में भी स्कूली बच्चों को जानकारी दी। इसके बाद क्वीली-कुरझण के छात्र-छात्राओं ने 2 फाइकस और 200 बांज के पौधों का रोपण किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली के मिश्रित वन का भ्रमण कर वहां उपजी वनस्पति और पेड़-पौधों की प्रजातियों के बारे में विस्तार से जानकारी अर्जित की। इस मौके पर शिक्षक अनिल पुरोहित, सुनीता नेगी, जगदीश नेगी, सुनीता नेगी, ऊषा देवी, भावना, आंचल, बादलराज, भुवना चौधरी, अनिता देवी, ललिता देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed