{"_id":"5c4de2b4bdec22116d2d7998","slug":"41548608180-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रियुगीनारायण, तोषी सहित 7 गांवों में छह दिन से बिजली, पानी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रियुगीनारायण, तोषी सहित 7 गांवों में छह दिन से बिजली, पानी ठप
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद के तीनों ब्लाकों में सात से अधिक गांवों में छह दिन से बिजली और पेयजल सप्लाई ठप पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत त्रियुगीनारायण के चार सौ से अधिक परिवार 6 दिन से अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। उधर, तोषी गांव की बिजली लाइनें भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। गांव के घरों के आंगन से लेकर मुख्य व संपर्क पैदल रास्तों व मंदिर परिसर में 3 फीट तक बर्फ मौजूद हैं। इन हालात में ग्रामीण घरों में दुबकने को मजबूर हैं। स्थानीय शिव प्रसाद सेमवाल, आशीष गैरोला, ग्राम प्रधान विजय लाल ने बताया कि बर्फबारी से बीते 6 दिन से गांव की दिनचर्या ठप हेाकर रह गई है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय व इंटर कालेज परिसर बर्फ से लकदक हैं। इन हालात में सोमवार से यहां कैसे पढ़ाई होगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को जरूरी सामग्री के लिए बर्फ में 6 किमी पैदल चलकर सोनप्रयाग पहुंचना पड़ रहा है। उधर, सोनप्रयाग और गौरीकुंड में भी भारी बर्फ के कारण लोग परेशान हैं। इधर, क्यूंजा घाटी व जखोली ब्लाक और कालीमठ घाटी के चौमासी क्षेत्र में बर्फबारी से बिजली लाइनों को क्षति पहुंची हैं, जिस कारण यहां अंधेरा पसरा हुआ है। दूसरी तरफ बर्फ से प्रभावित गांवों में पेयजल लाइनें भी जम चुकी हैं, जिस कारण लोगों को बर्फ पिघलाकर पानी पीना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम के ईई मनोज सती ने बताया कि बीते 23 से 25 जनवरी तक हुई बर्फबारी से बिजली लाइनों को व्यापक नुकसान हुआ है। बर्फबारी से कुंड-ऊखीमठ-मंडल-चोपता-गोपेश्वर हाईवे सहित मयाली-घनसाली, सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण, पलद़्वाड़ी-मक्कूमठ सहित नौ मोटर मार्ग अब भी बंद हैं।