{"_id":"5c4355c7bdec2273584f35db","slug":"41547916743-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीना तोक में एक माह से बना पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीना तोक में एक माह से बना पेयजल संकट
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। नगर पंचायत के वार्ड एक के पीना तोक में एक माह से पेयजल संकट बना हुआ है। कड़ाके की ठंड में लोग, दूरस्थ हैंडपंपों से देर रात्रि तक पानी जुटाने को मजबूर हैं।
जलसंस्थान के रामपुर लिफ्ट योजना से पीना तोक में पानी की सप्लाई की जाती है, लेकिन एक माह से योजना से पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोशन पंवार, कमलेश नौटियाल, गोविंद राम बहुगुणा आदि का कहना है कि विभाग को कई बार अवगत कराने पर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। दूरस्थ हैंडपंपों से पानी जुटाना पड़ रहा है। इधर, जलसंस्थान के अधिशासी अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से समस्या हुई है, जिसे जल्द निस्तारित करने का प्रयास किया जा रहा है।