{"_id":"5b82defe42c7924633077782","slug":"41535303422-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह छात्रों का किया गया सामुहिक उपनयन संस्कार-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह छात्रों का किया गया सामुहिक उपनयन संस्कार-compat
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। संस्कृत सप्ताह के तहत श्री 108 स्वामी सच्चिदानंद वेद भवन संस्कृत महाविद्यालय में रक्षाबंधन पर 11 छात्रों का सामूहिक उपनयन संस्कार किया गया। समारोह में प्राचार्य डा. सुरेश चरण बहुगुणा ने कहा कि संस्कृत ही मानव जाति को नैतिकता के पथ पर ले जाने में सहायक है। वरिष्ठ प्राध्यापक डा. रामप्रसाद उपाध्याय ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने में संस्कृत का बड़ा योगदान है। इसी के तहत यज्ञोपवीत संस्कार जरूरी है। सोलह संस्कारों में यह मुख्य संस्कार है। इस अवसर पर नए प्रवेश लेने वाले आशीष जोशी, दुर्गेश चमोली, विवेक चमोली, रोहित गैरोला, सूरज गौड़, जयदीप, सुमित भट्ट, अभिषेक, दिव्यांशु थपलियाल, मनोज बहुगुणा व अमन बहुगुणा का परंपरानुसार यज्ञोपवीत उपनयन संस्कार किया गया। इस मौके पर शशिभूषण वमोला, आचार्य जयप्रकाश गौड़, आशीष जोशी समेत अन्य लोग मौजूद थे। ब्यूरो