{"_id":"5b5df6e14f1c1b3b5a8b7ad4","slug":"41532884705-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर पर कार्रवाई को डीएम ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर पर कार्रवाई को डीएम ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को भेजा पत्र
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के मामले में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने सीनियर गाइनोकोलॉजिस्ट के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र भेजा है। डीएम ने कहा कि गर्भवती महिला के मामले में जिला चिकित्सालय स्तर पर लापरवाही सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया है। प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।
विधायक भरत सिंह चौधरी ने भी डाक्टर के रवैए पर रोष जताते हुए प्रशासनिक कार्रवाई का पक्ष लिया है। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेटी जांच में सीनियर डाक्टर की लापरवाही बताई गई थी, लेकिन मेडिकल बोर्ड ने उस पर पर्दा डालकर सीधे डाक्टर को बचाने का काम किया है।