फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   आज गाडू घड़ा कलश श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर डिम्मर में होगा विराजमान

आज गाडू घड़ा कलश श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर डिम्मर में होगा विराजमान

Tue, 10 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
आज गाडू घड़ा कलश श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर डिम्मर में होगा विराजमान
रुद्रप्रयाग/कर्णप्रयाग। गाडू घड़ा कलश यात्रा का नगर में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के नगर में पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आराध्य का आशीर्वाद लिया। साथ ही आराध्य को भेंट भी दी। बुधवार को गाडू घड़ा कलश बदरीनाथ धाम के पुजारियों के गांव डिम्मर के श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में विराजमान होगा।
विज्ञापन

श्री बदरीनाथ डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत के प्रतिनिधि गाडू घड़ा को लेकर श्रीनगर से खांकरा, नरकोटा, गुलाबराय होते हुए दोपहर 4.15 बजे रुद्रप्रयाग पहुंची। यहां रुद्रा कॉम्पलेक्स में गाडू घड़ा को श्रद्धालुओं के दर्शनों को रखा गया। नगर में लोगों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा के साथ चल रहे प्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर उन्हें जलपान कराया गया। करीब 5.30 बजे श्रद्धालु के बदरी-केदार के जयकारों के साथ गाडू घड़ा यात्रा ने कर्णप्रयाग के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु ने यात्रा के साथ कॉम्पलेक्स से केदारनाथ तिराहे तक पहुंचे और आगे के लिए विदा किया। सुमेरपुर, नगरासू, घोलतीर, कमेड़ा, गौचर होते हुए गाडू घड़ा यात्रा देर शाम रात्रि प्रवास के लिए कर्णप्रयाग उमा देवी मंदिर पहुंची। यहां पर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बदरीनाथ के पुजारी डिमरी ब्राह्मणों के गांव डिम्मर के लिए प्रस्थान करेगी। जहां गाडू घड़ा को विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में विराजमान किया जाएगा। श्री बदरीनाथ डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत के अध्यक्ष राकेश कुमार डिमरी ने बताया कि 27 अप्रैल को गाडू घड़ा यात्रा डिम्मर गांव से बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करते हुए 29 अप्रैल को धाम पहुंचेगी। 30 अप्रैल को श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से पूरे यात्राकाल में गाडू घड़ा में भरे तिल के तेल से भगवान का अभिषेक होगा। इस मौके पर सचिव राजेंद्र प्रसाद डिमरी, डिम्मर-उम्मटा धार्मिक पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, रविग्राम पाखी डिमरी धार्मिक पंचायत के अध्यक्ष ज्योतिष डिमरी, कांति प्रसाद डिमरी, अनुज डिमरी, प्रकाश चंद्र डिमरी, प्रभुकांत डिमरी, नरेश चंद्र, कमलेश आदि थे।
विज्ञापन


गाडू घड़ा के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु
श्रीनगर। बदरीनाथ-केदार नाथ मंदिर समिति के डालमिया धर्मशाला में पहुंचे गाडू घड़ा के दर्शनों के लिए लोगों का सुबह से ही तांता लगा रहा, जिसके बाद बदरी विशाल के जयकारों के साथ यात्रा ने रुद्रप्रयाग की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमहल नरेंद्रनगर से श्री बदरीनाथ धाम जाने वाली गाडू घड़ा यात्रा का सोमवार शाम को श्रीनगर में भव्य स्वागत किया गया। जबकि मंगलवार को बदरीनाथ केदारनाथ धर्मशाला में श्रद्धालुओं ने गाडू घड़ा के दर्शन कर भगवान बदरी विशाल को पुष्प व भेंट चढ़ाई। साथ ही महिलाओं की ओर से कीर्तन व भजन का आयोजन किया गया। जबकि यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए राजीव विश्नोई व घंटाकर्ण देवता मंदिर समिति लोस्तु बडियारगढ़ की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में यात्रा ने बदरी विशाल के जयकारों के साथ 12:15 बजे दोपहर कर्णप्रयाग की ओर प्रस्थान किया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष विपिनचंद्र मैठानी, दर्शन सिंह भंडारी, सत्ये सिंह भंडारी, गणेश डिमरी, राकेश डिमरी, डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed