{"_id":"5abbce484f1c1b582a8b45fa","slug":"41522257480-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 अप्रैल को केदारनाथ रवाना होंगी बीकेटीसी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 अप्रैल को केदारनाथ रवाना होंगी बीकेटीसी की टीम
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। 29 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की 35 सदस्यीय टीम 5 अप्रैल को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से धाम के लिए रवाना होगी। दल कपाट खुलने तक धाम में सभी जरूरी तैयारियां पूरी करेगा।
18 अधिकारी व 15 मजदूरों वाली यह टीम केदारनाथ में भोगमंडी का निर्माण, पूजा काउंटर व डिस्पेंसरी की स्थापना सहित केदारनाथ में गो पालन के लिए गोशाला का निर्माण करेगी। साथ ही रावल व मुख्य पुजारी कक्ष सहित समिति के पदाधिकारियों के ठहरने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह व कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि आगामी यात्रा में केदारनाथ धाम देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भंडारा के तहत नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही बाबा केदार के दर्शनों को लाइन में खड़े होने वाले भक्तों को चाय व कॉफी प्रदान की जाएगी। यात्राकाल में पहले माह के लिए राशन, सब्जी सहित पूजन-सामग्री, मंदिर को सजाने के लिए फूल आदि की सप्लाई भी 10 अप्रैल से शुरू कर दी जाएगी। यात्राकाल में सभी श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।